सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट की एनजेपी थाना पुलिस ने कुख्यात अपराधी को आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी का इरादा आपराधिक वारदात को अंजाम देने का था, लेकिन इससे पहले कि वह संगठित हो पाता, कुख्यात अपराधी सूर्या रॉय पुलिस के जाल में फँस गया। गिरफ्तार युवक एनजेपी से सटे शांतिपाड़ा का निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार सूर्या रॉय किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में एनजेपी थाना से सटे मोर बाजार इलाके में देसी पिस्तौल लेकर घूम रहा था।, सादे कपड़ों में तैनात एनजेपी थाना पुलिस ने मोर बाजार इलाके में छापेमारी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक नया कारतूस बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवक कई आपराधिक वारदातों में भी शामिल रहा है। सिलीगुड़ी समेत कई थानों में उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार व्यक्ति को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
